नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया 17 साल का किशोर, डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

डूबने की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद घटना हुई। 17 वर्षीय किशोर मो. अब्दुल बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था, जहाँ वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गये एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान लदौरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी मो. मंजूर के पुत्र 17 वर्षीय मो. अब्दुल के रूप में हुई है.

विज्ञापन

साथियों के साथ नदी में नहाने गया था किशोर

जानकारी के अनुसार रविवार को मो. अब्दुल गांव के अन्य साथियों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबते देख साथियों ने शोर मचाना शुरू किया.

हालांकि, तब तक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर की छानबीन

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए परिजनों से संपर्क किया.

हालांकि, मृतक के परिजनों ने किशोर का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

उजियारपुर में 11 साल की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, अधेड़ हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन