डिवाइडर से टकराई कार दुर्घटना के बाद गांजा के पैकेट गायब, पुलिस ने स्थानीय घर से बरामद किया

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में कार एक्सीडेंट के बाद 25 किलो गांजा का पैकेट गायब होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से गांजा बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार को डिवाइडर से टकरायी हुंडई कार से कथित रूप से गांजा के पैकेट उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने 25 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

घर में बक्से से मिले गांजा के तीन पैकेट

पुलिस ने रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी नगर पंचायत गेट के समीप मनोज कुमार चौधरी के घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान एक बक्से से गांजा के तीन पैकेट बरामद किये गये.

राजस्व पदाधिकारी सह दंडाधिकारी विश्वजीत कुमार की मौजूदगी में बरामद गांजा का वजन कराया गया. इसमें कुल 25 किलो गांजा पाया गया.

डिवाइडर से टकरायी थी हुंडई कार

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह इफ्को एजेंसी के सामने एक हुंडई कार डिवाइडर से टकरा गयी थी. हादसे के बाद कार में रखे कुछ पैकेटों को स्थानीय लोगों द्वारा उठाकर ले जाने की चर्चा थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

छापेमारी के दौरान घर के सदस्य फरार हो गये थे. बाद में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार दोपहर दोबारा छापेमारी की और मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे के बाद पैकेट ले जाने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जायेगा.

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार, उसके मालिक और उसमें सवार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

विभूतिपुर में किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर; उर्वरक से जुड़ी समस्याओं का भी हुआ समाधान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन