प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 25 जून को गोपालगंज में आयोजित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे उद्घाटन

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : गोपालगंज जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए गुरुवार, 25 जून का दिन खास होने वाला है. प्रभात खबर की ओर से आयोजित 'प्रतिभा सम्मान 2026' समारोह में जिले के टॉपर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : (संजय कुमार अभय) गोपालगंज जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए गुरुवार, 25 जून का दिन खास होने वाला है. प्रभात खबर की ओर से आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान 2026’ समारोह में जिले के टॉपर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे.

आंबेडकर भवन में होगा भव्य सम्मान समारोह

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से शहर के आंबेडकर भवन में किया जाएगा. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और बोर्डों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद भी शामिल होंगे.

Gopalganj News : शिक्षा मंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे. इस अवसर पर वे मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश भी देंगे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मंच से सराहा जाएगा.

Prabhat Khabar: 2011 से लगातार आयोजित हो रहा है कार्यक्रम

प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2011 से लगातार किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के लिए भी गौरव का अवसर बनता है.

ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका

समारोह में शामिल होने के लिए निःशुल्क पंजीकरण प्रक्रिया जारी है. जिन स्कूलों ने अब तक अपने छात्रों की सूची नहीं भेजी है, वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9 बजे से ऑनस्पॉट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई योग्य छात्र सम्मान से वंचित न रह जाए.

इन छात्रों को मिलेगा प्रतिभा सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के ऐसे छात्र जिन्होंने 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे सम्मान के पात्र होंगे. वहीं बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक है.

शिक्षा और समाज से जुड़े लोगों को भी मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा. साथ ही समारोह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले प्रायोजकों और संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

जिले के मेधावियों के लिए प्रेरणा बनेगा आयोजन

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का एक मंच है. आयोजकों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी.

Also Read : 28 जून को सारण के सभी पंचायतों में होगी ग्रामसभा, ‘पंचायत विकास दिवस’ के अवसर पर योजनाओं पर होगी चर्चा

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन