प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह गोपालगंज में आज आयोजित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे उद्घाटन
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: गोपालगंज के आंबेडकर भवन में आज प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन होगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे. ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा रहेगी.
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: गोपालगंज जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार का दिन खास होने वाला है. प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान 2026 समारोह आज शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित होगा. इस समारोह में बिहार बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
आपके शहर में
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे. इस अवसर पर वे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रेरणादायक संदेश भी देंगे. कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे.
जिले के टॉपर और मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के टॉपर एवं उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है.
ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी रहेगी सुविधा
जिन छात्रों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर ऑनस्पॉट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है. सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, ताकि कोई भी योग्य छात्र सम्मान पाने से वंचित न रह जाए.

इन विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.
पात्रता की शर्तें
सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र जिन्होंने 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं.
बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र जिन्होंने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.
शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वालों का भी होगा सम्मान
कार्यक्रम में केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों, विद्यालयों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा. आयोजन में सहयोग देने वाले संस्थानों और प्रायोजकों की भूमिका की भी सराहना की जाएगी.
Prabhat Khabar: 2011 से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है प्रभात खबर
प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2011 से लगातार किया जा रहा है. यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा आयोजन
आयोजकों का मानना है कि प्रतिभा सम्मान 2026 केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि छात्रों को बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने वाला मंच है. इस आयोजन से जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए