Anupama: अनुज की वजह से श्रुति देगी अनु को इतना बड़ा दर्द, लड़की के जरिए अंश को बदनाम करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा और अनुज, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Written Update: आज के एपिसोड में राही को श्रुति की सच्चाई पता चल जाती है, जिसे जानकर वह हैरान हो जाती है. अंश की बैचलर पार्टी की तैयारी के बीच प्रेम डायरी का नाम सुनकर घबरा जाता है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: शो ‘अनुपमा’ में शाह परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय, गौतम को घर छोड़कर जाने के लिए कहता है. गौतम गुस्से में वहां से निकल जाता है. इसी बीच ईशानी बताती है कि उसने गौतम की रिकॉर्डिंग की है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. हसमुख, अनुपमा को सलाह देते हैं कि गौतम के खिलाफ जल्द पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, इससे पहले कि वह कोई झूठा आरोप लगाए.

विज्ञापन

Shruti Masterplan Revealed: श्रुति का प्लान आया सामने

दूसरी तरफ राही, प्रेम के व्यवहार को याद करके परेशान होती है. श्रुति उसे समझाने की जगह प्रेम को अनुपमा के खिलाफ भड़काती नजर आती है. राही, श्रुति से कहती है कि प्रेम ने गलत तरीके से अनुपमा का कॉन्ट्रैक्ट लिया और उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. श्रुति साफ कहती है कि वह अनुपमा से नफरत करती है, क्योंकि उसने उससे सबकुछ छीन लिया, यहां तक कि अनुज भी. वह चाहती है कि प्रेम प्रतियोगिता जीत जाए और फिर वह राही और प्रेम के साथ अमेरिका शिफ्ट हो जाए. श्रुति की बातें सुनकर राही पूरी तरह हैरान रह जाती है.

Bachelor Party Twist In Anupama: अंश की बैचलर पार्टी में शामिल होगा प्रेम

शाह परिवार में अंश की बैचलर पार्टी की तैयारी शुरू हो जाती है. अंश, ईशानी और प्रेरणा मिलकर राही और प्रेम को पार्टी में आने का न्योता देते हैं. पहले तो प्रेम थोड़ा सोचता है, लेकिन बाद में अंश की खुशी के लिए पार्टी में आने के लिए तैयार हो जाता है. दूसरी तरफ पुलिस गौतम को चेतावनी देती है. जब प्रेम पूछता है कि शिकायत किसने दर्ज कराई, तब इंस्पेक्टर शाह परिवार और अनुपमा का नाम लेता है. पुलिस गौतम को उसका वीडियो भी दिखाती है, जिसे देखकर कोठारी परिवार चौंक जाता है.

Gautam Trap Ansh: गौतम बनाएगा प्लान

एपिसोड के अंत में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है. बैचलर पार्टी के दौरान गौतम अपनी नई चाल चलता है. वह एक लड़की को अंश के पास भेजता है, ताकि उसका वीडियो बनाया जा सके. प्रीकैप में दिखाया गया कि लड़की अचानक अंश को गले लगा लेती है और अंश पूरी तरह फंसता नजर आता है.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, प्रेम बनेगा चोर? अनु की सीक्रेट डायरी पर डाली नजर

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola