राम मंदिर दान विवाद पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान

Ram Mandir Donation Case: दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मंदिर दान विवाद पर कहा कि मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है. रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

विज्ञापन

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर की दान राशि की चोरी का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. जांच को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच, मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है. यह रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को दी गई है.

SIT रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए SIT का गठन किया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. इसके साथ ही, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के संभावित इस्तीफे की अटकलों पर भी उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया.

जानिए राम मंदिर दान विवाद

बतादें कि राम मंदिर दान राशि चोरी का मामला उस समय चर्चा में आया जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों पर मंदिर में आने वाले दान और वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए गए. आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. हालांकि अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और किसी भी व्यक्ति की भूमिका आधिकारिक रूप से साबित नहीं हुई है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम भी चर्चाओं में आया, लेकिन उनके खिलाफ कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है. जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस संग मिलकर मुलायम की विरासत डुबो रही सपा

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola