फर्जी हस्ताक्षर से गुरुजी ने भवन की राशि निकाली

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर से गुरुजी ने भवन की राशि निकाली

फर्जी हस्ताक्षर से गुरुजी ने भवन की राशि निकाली महिला विद्यालय सचिव ने की शिकायत संवाददाता4मीरगंजविद्यालय भवन बनाने को लेकर आयी राशि को गुरुजी ने सचिव का जाली हस्ताक्षर बना कर बैंकों से मोटी रकम निकाल ली तथा बाद में मामले का भंडाफोड़ होने पर रकम को वापस बैंक में जमा करने पहुंच गये. मामला […]

विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से गुरुजी ने भवन की राशि निकाली महिला विद्यालय सचिव ने की शिकायत संवाददाता4मीरगंजविद्यालय भवन बनाने को लेकर आयी राशि को गुरुजी ने सचिव का जाली हस्ताक्षर बना कर बैंकों से मोटी रकम निकाल ली तथा बाद में मामले का भंडाफोड़ होने पर रकम को वापस बैंक में जमा करने पहुंच गये. मामला जिगना गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बड़का जिगना पूरब टोला का बताया जाता है. यहां के प्रधानाध्यापक सुरेश चौधरी ने सचिव बुची देवी का जाली हस्ताक्षर कर करीब चार लाख रुपये की निकासी कर ली. मामला पकड़ में आने पर उन्होंने विद्यालय में सचिव से किसी तरह आरजू मिन्नत कर दो माह के अंदर निकाली गयी रकम जमा करने का लिखित वादा किया, पर गुरुजी के बदले जाने के कारण सचिव बुची देवी ने हेडमास्टर के खिलाफ बीइओ तथा डीएम से लिखित शिकायत की. मामला में फंसता देख गुरुजी निकाली रकम जमा करने की बात कर रहे हैं. वहीं, सचिव का कहना है कि वे मेरे साथ धोखाधड़ी कर मुझे फंसाना चाह रहे हैं. मामले में हथुआ बीइओ शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि शिकायत तो सही है, पर निकाली रकम को जमा कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन