पहले चरण में 442 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण में 442 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

पहले चरण में 442 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट 24 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, बनाये गये हैं 17 सहायक बूथ प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत संवाददाता, गोपालगंजपंचायत चुनाव के पहले चरण में गोपालगंज जिले के भोरे एवं विजयीपुर प्रखंडों में मतदान होगा, जिसको लेकर कुल 442 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां पर वोट […]

विज्ञापन

पहले चरण में 442 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट 24 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, बनाये गये हैं 17 सहायक बूथ प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत संवाददाता, गोपालगंजपंचायत चुनाव के पहले चरण में गोपालगंज जिले के भोरे एवं विजयीपुर प्रखंडों में मतदान होगा, जिसको लेकर कुल 442 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां पर वोट डालें जायेंगे. इन मतदान केंद्रों में 17 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं. पहले चरण के मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया गत तीन मार्च से शुरू होकर नौ मार्च तक चली, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को हुई. वहीं, प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन 15 मार्च को कर दिया गया. इसके बाद मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच के प्रत्याशी मतदाताओं के बीच वोट मांगने पहुंचने लगे हैं. मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही साथ प्रत्याशियों ने प्रचार -प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोक दी है. आगामी 24 अप्रैल को इन दोनों प्रखंडों में मतदान होगी. इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन