उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया गया आरोप निराधार

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया गया आरोप निराधार

उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया गया आरोप निराधारपटना़ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर लगाये गये आरोपों को पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने निराधार बताया. पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने हमेशा पार्टी के […]

विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया गया आरोप निराधारपटना़ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर लगाये गये आरोपों को पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने निराधार बताया. पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को मान–सम्मान दिया है. वे नियम के अनुकूल ही चलने वाले राजनेता हैं. कार्यकर्ताओं के हित के लिए वे पूर्व में राज्यसभा से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार को ठुकरा चुके हैं. पार्टी में कई नेता टिकट की आस में थे और जब टिकट नहीं मिला, तो विनोद कुशवाहा अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अब बिना मतलब के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी में कोई इरादा नहीं है. सभी नेता एकजुट हैं और सदस्यता अभियान में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन