भाजपा के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए पुराने कार्यकर्ता

Published at :06 Apr 2016 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए पुराने कार्यकर्ता

भाजपा के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए पुराने कार्यकर्ताभाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: सुशील मोदीपुराने का सम्मान और नये के आगमन से पार्टी बढ़ेगी: नंदकिशोरसंवाददातापटना. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी का 36वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर 10 पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया . पार्टी कार्यालय में मिठाई […]

विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए पुराने कार्यकर्ताभाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: सुशील मोदीपुराने का सम्मान और नये के आगमन से पार्टी बढ़ेगी: नंदकिशोरसंवाददातापटना. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी का 36वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर 10 पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया . पार्टी कार्यालय में मिठाई बंटी. इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. पार्टी राष्ट्रवाद के मुद्दे से समझौता कर नहीं सकती है. कांग्रेस को छोड़कर देश का कोई दल नहीं जो जनसंघ या भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाया हो . प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि जनसंघ को पूर्वजों ने गांव–गांव पहुंचाया . देश के 12 राज्यों में भाजपा की सरकार कार्यकर्ता के दम पर है . पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश में रहने वाले लोगों की उन्नति के बिना देश की उन्नति नहीं हो सकती है पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना होगा. समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद डा. संजय मयूख ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय ने किया . स्थापना दिवस पर 10 पुराने कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में पटना के ललित नारायण सिंह उर्फ लल्लू सिंह निषाद . हरिशंकर शर्मा पटना, मुजफ्फरपुरके अयोध्या प्रसाद , गया के यदुनंदन शर्मा नालंदा के सकलदेव वात्स्यायन नालंदा, नवादा के केदार प्रसाद सिंह बेगूसराय के कृष्ण सिंह ,दरभंगा के राम बहादुर चौधरी अरवल के जोहन और वांका के श्री केदार सिंह शामिल हैं. स्थापना दिवस पर कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष वृक्षारोपन किया. वृक्षारोपन सह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भाजयुमो के कुन्दन सिंह के द्वारा किया गया. सभा को विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप, वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद, विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया. इस मौके पर प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण प्रसाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुनीलाल, प्रदेश महामंत्री डा. सूरजनंदन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद, ब्रजेश सिंह रमण, प्रो. उषा विद्यार्थी, प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, प्रदेश प्रवक्ता डा. योगेन्द्र पासवान, विधान सभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरूण कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद विजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रो. सुखदा पाण्डेय, ब्यासदेव प्रसाद, राम नारायण मंडल, पूर्व मंत्री प्रो. सीता सिन्हा. उपस्थित थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन