Gopalganj News : सड़क बनी मंडप, राहगीर बने बाराती, नहर किनारे पकड़े गये प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने करायी शादी

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : सड़क बनी मंडप, राहगीर बने बाराती, नहर किनारे पकड़े गये प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने करायी शादी

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र में जो हुआ, उसने फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया. महरादेउर के एक युवक और बनकटा जागीरदारी की एक युवती का प्रेम किसी भव्य मैरेज हॉल में अंजाम तक नहीं पहुंचा. इसके उलट ग्रामीणों ने पकड़े जाने के बाद हाइवोल्टेज ड्रामे के बीच सड़क को ही मंडप बना दिया और वहीं दोनों के फेरे करा दिये.

विज्ञापन

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र में जो हुआ, उसने फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया. महरादेउर के एक युवक और बनकटा जागीरदारी की एक युवती का प्रेम किसी भव्य मैरेज हॉल में अंजाम तक नहीं पहुंचा. इसके उलट ग्रामीणों ने पकड़े जाने के बाद हाइवोल्टेज ड्रामे के बीच सड़क को ही मंडप बना दिया और वहीं दोनों के फेरे करा दिये. बताया जाता है कि महरादेउर का युवक और बनकटा जागीरदारी की युवती चोरी-छिपे नहर के किनारे मिल रहे थे. उन्हें लगा कि सन्नाटा उनके इश्क का गवाह बनेगा. इस बीच ग्रामीणों की नजरों ने उन्हें ताड़ लिया. ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को धर-दबोचा. पकड़े जाने के बाद पहले तो आक्रोश भड़का, नौबत मारपीट तक आ गयी और दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया गया. माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने मंदिर जाने तक का इंतजार नहीं किया. बीच सड़क पर ही दोनों को खड़ा किया गया. न कोई सजावट थी, न शहनाई की गूंज. बस भीड़ के शोर के बीच दोनों की शादी की रस्में पूरी करा दी गयीं. ग्रामीणों ने अपनी मौजूदगी में ही लड़की की मांग भरवायी और उसे लड़के के साथ विदा कर दिया.

नहीं छोड़ेंगे साथ, जिद के आगे झुका गांव

सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे. घंटों चली मान-मनौअल और लोक-लाज का वास्ता देने के बाद भी प्रेमी जोड़ा अपनी बात पर अडिग रहा. पिटाई और बंधक बनाये जाने के बावजूद दोनों ने एक ही सुर में कहा कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. जब समझाने के सारे दांव पेंच फेल हो गये, तो ग्रामीणों ने मौके पर ही फैसला सुना दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो देख दंग रहे लोग

इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पिटाई और हंगामे के बाद अचानक सड़क ही शादी की वेदी में तब्दील हो गयी. शादी के बाद दुल्हन बनी प्रेमिका अपने प्रेमी (पति) के साथ उसके घर महरादेउर चली गयी. इलाके में इस सड़क वाली शादी की चर्चा हर जुबान पर है.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन