गोपालगंज में थावे टोल टैक्स के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कड़ से थावे मंदिर के पुजारी की मौत, दो अन्य घायल
Published by : Vivek Singh Updated At : 11 May 2026 8:44 AM
Gopalganj Road Accident: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित टोल टैक्स के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें थावे मंदिर की पुजारी की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक पर सवार तीन लोग पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर वापस लौट रहे थे.तभी पीछे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई. मृतक की पहचान अनूप कुमार पिता राज किशोर पांडेय, गांव चित्तू टोला, थाना थावे के रूप में हुआ.
Gopalganj Road Accident:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के थावे थाना इलाके में स्थित टोल टैक्स के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें थावे मंदिर के पुजारी की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर वापस लौट रहे थे.तभी पीछे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई.
मृतक की पहचान
हादसे में मृतक अनूप कुमार पिता राज किशोर पांडेय, गांव चित्तू टोला, थाना थावे के रूप में हुई. वही दोनों घायल युवक की पहचान राज किरण पांडेय (22), पिता मुन्ना पांडेय और श्रीयांशु पांडेय (18) , पिता महावीर पांडेय घायल हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है.
मृतक थावे मंदिर गोपालगंज के पुजारी बताए जा रहे है
मृतक थावे मंदिर परिसर में पुजारी थे. उसके दो पुत्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक से मिलने विधायक पहुचे और पुलिस से जांच की मांग की
हादसे की खबर मिलते ही सदर विधायक सुभाष सिंह भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read: नवादा में थाना के सामने चौकीदार पर हमला, छह महीने पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










