गोपालगंज: भोरे के युवा कायरोप्रैक्टर डॉ. आदित्य सिंह को यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित
भोरे के डॉक्टर को सम्मानित करते यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक
Physiotherapy Award: भोरे के युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आदित्य सिंह को स्वास्थ्य सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया है. यह सम्मान मरीजों को दी जा रही आधुनिक उपचार सेवाओं और पुनर्वास के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है.
Physiotherapy Award: फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए भोरे के युवा फिजियोथेरेपिस्ट एवं कायरोप्रैक्टर डॉ. आदित्य सिंह को सम्मानित किया गया है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक समारोह के दौरान डॉ. सिंह को यह सम्मान प्रदान किया.
समारोह में डॉ. आदित्य सिंह द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों के माध्यम से मरीजों को दिए जा रहे बेहतर उपचार और पुनर्वास सेवाओं के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई. इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.
सम्मान से बढ़ा जिम्मेदारी का एहसास
सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए डॉ. आदित्य सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व की बात है. इससे उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा मिली है.
उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि मरीजों को भविष्य में भी वैज्ञानिक और अत्याधुनिक उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, सहयोगियों और मरीजों के अटूट विश्वास को दिया.
Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











