गोपालगंज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर: एनीमिया के लक्षणों की पहचान और रोकथाम पर चर्चा
प्रशिक्षण लेते स्वास्थ्य कर्मी
Anemia Mukt Bharat: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में एनीमिया के कारणों, लक्षणों, जांच, उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से बचाया जा सके.
Anemia Mukt Bharat: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान एनीमिया के कारण, लक्षण, जांच, उपचार तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लोगों में खून की कमी की समय पर पहचान कर उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण में बताया गया कि शरीर में आयरन की कमी एनीमिया का प्रमुख कारण है. इससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना, सांस फूलना तथा कार्यक्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
आयरन युक्त भोजन लेने के लिए जागरूक करने पर जोर
स्वास्थ्यकर्मियों को लोगों को आयरन युक्त भोजन लेने के साथ ही चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी गई. साथ ही समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराने पर भी जोर दिया गया.
प्रशिक्षण में बताया गया कि एनीमिया की समय पर पहचान होने से प्रभावित लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है. स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी समझाई गई.
आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण
प्रशिक्षण के दौरान अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया. उन्हें बच्चों, किशोर-किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया के लक्षणों की पहचान करने तथा जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जानकारी दी गई.
प्रशिक्षण में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रीमा कुमारी, आशा कार्यकर्ता गीता देवी, दीपू प्रसाद तथा ब्लड बैंक इंचार्ज सतीश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक इब्राहिम, स्वास्थ्य प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











