गोपालगंज में अनियंत्रित बाइक ने पति-पत्नी को मारी ठोकर, पत्नी की हालत नाजुक, गोरखपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj Road Accident: विजयीपुर थाना क्षेत्र के धोबवल में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से महिला और उसके पति सड़क पर गिर गए. घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj Road Accident: मंगलवार को विजयीपुर थाना क्षेत्र के धोबवल में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

घायल महिला की पहचान विजयीपुर प्रखंड के कोढ़वलिया गांव निवासी तैयाज अंसारी की 40 वर्षीय पत्नी अलीमा खातून के रूप में हुई है.

पीछे से बाइक ने मारी टक्कर

बताया जाता है कि अलीमा खातून अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं. दोनों धोबवल गांव के पास पहुंचे थे. इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग तेज गति से आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

टक्कर लगने के बाद पति-पत्नी सड़क पर गिर गए. हादसे में अलीमा खातून को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर

भोरे रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन