जहानाबाद-अरवल सीमा पर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Published by :Ragini Shamra
Published at :11 May 2026 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
Road Accident

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Accident: जहानाबाद-अरवल सीमा पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक अपने घर से ससुराल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Bihar Road Accident:(संजय अनुराग की रिपोर्ट) जहानाबाद-अरवल नेशनल हाईवे-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हदसा सरैया गांव के पास की है. बताया जा रहा है की हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान पारसबीघा थाना क्षेत्र के पंडौल बेलदारी विगहा निवासी मंटू बिंद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मंटू बिंद अपने घर से बाइक पर सवार होकर पटना के श्री मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जरखा गांव जा रहा था, जहां उसका ससुराल है. इसी दौरान जहानाबाद-अरवल सीमा इलाके के सरैया गांव के पास यह हादसा हो गया.

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना किंजर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद मामले की जांच शुरू की.

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

शुरुआत में किंजर थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पारसबीघा थाना क्षेत्र में आता है. इसके बाद मामले की जानकारी पारसबीघा थाना को दी गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने शव को भेजा अस्पताल

पारसबीघा थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-33 पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसे होते रहते है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

फ़िलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है.

Also Read:बक्सर में चार साल से अधूरी पड़ी पर्यटन योजना, सरकार के वादे हवा-हवाई

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन