जहानाबाद: खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

रोते -बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद जिले के रूपापुर गांव में मंगलवार शाम खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान प्रेमचंद कुमार की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

jehanabad News : पटना जिले के खीरी मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी प्रेमचंद कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पटना जिले के रूपापुर गांव निवासी प्रेमचंद कुमार मंगलवार की शाम खेत में कृषि कार्य के लिए गए थे . इसी दौरान हाईटेंशन बिज़ली तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. कुछ देर बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना से गांव में भी शोक का माहौल है.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन