अरवल में उर्वरक की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने का निर्देश
क़ृषि टास्क फ़ोर्स कि बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network
अरवल डीएम ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक में खरीफ फसलों, बीज और उर्वरक वितरण की समीक्षा की। किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
jehanabad News : अरवल डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, खरीफ फसलों की स्थिति तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही कृषि सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.
खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश
बैठक के दौरान डीएम ने जिले में खरीफ फसल की बुआई, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता और वितरण, सिंचाई व्यवस्था तथा कृषि इनपुट की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को किसानों के लिए आवश्यक बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उर्वरक की बिक्री और वितरण में निर्धारित प्रक्रिया एवं सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया.
कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
डीएम ने उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर उपलब्ध होनी चाहिए.
खेतों तक पहुंचकर फसलों की निगरानी करेंगे अधिकारी
खरीफ मौसम के दौरान फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने कृषि पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया. उन्होंने फसलों की स्थिति का अनुश्रवण करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
किसान सम्मान निधि समेत योजनाओं की समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य, जैविक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों सहित किसानों के हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया.
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, किसानों के लंबित आवेदनों एवं शिकायतों तथा प्रखंड स्तर पर कृषि गतिविधियों की भी समीक्षा की गई. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादकता में सुधार और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है. विभागीय पदाधिकारी और कर्मी किसानों के निरंतर संपर्क में रहें तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर जागरूक करें.
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










