Gopalganj News : दिल्ली में ट्रेन हादसे में मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : दिल्ली में ट्रेन हादसे में मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मलाही टोला गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली में ट्रेन हादसे में मौत हो गयी. मृतक कामाख्या सहनी था.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मलाही टोला गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली में ट्रेन हादसे में मौत हो गयी. मृतक कामाख्या सहनी था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कामाख्या सहनी दिल्ली से अपने घर लौटने की तैयारी में थे. वह जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सही जानकारी देर से मिलने के कारण परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे. चार दिनों तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग काफी चिंतित रहे. बाद में उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गयी. मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसके एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है. घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि कामाख्या सहनी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन