Gopalganj News : समय सीमा से पहले जनगणना कार्य पूरा करने पर दिया जायेगा सम्मान

Published by :GURUDUTT NATH
Published at :11 May 2026 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : समय सीमा से पहले जनगणना कार्य पूरा करने पर दिया जायेगा सम्मान

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जनगणना कार्य से जुड़े पर्यवेक्षकों की आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ नंदकिशोर साह ने की. बैठक में नौ मई तक संपन्न जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी ली गयी.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जनगणना कार्य से जुड़े पर्यवेक्षकों की आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ नंदकिशोर साह ने की. बैठक में नौ मई तक संपन्न जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी ली गयी. इस दौरान संबंधित पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले जनगणना कार्य पूरा करने वाले पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. वहीं कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राणा नीलमणि, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नूर परवीन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवानंद भारती सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन