डीडीओ व सहायक के वेतन बंद

Published at :06 Apr 2016 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
डीडीओ व सहायक के वेतन बंद

डीडीओ व सहायक के वेतन बंद डीडीओ से स्पष्टीकरण की भी मांग संवाददाता, गोपालगंजडीडीओ को राशि नहीं दिये जाने पर उनके द्वारा वेतन निकासी में अनायास विलंब लगाया जा रहा है. यह आरोप डीइओ अशोक कुमार द्वारा लगाये गये शिक्षा जनता दरबार में एक सोवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने संबंधित डीपीओ पर लगाया. हथुआ प्रखंड के राजकीय […]

विज्ञापन

डीडीओ व सहायक के वेतन बंद डीडीओ से स्पष्टीकरण की भी मांग संवाददाता, गोपालगंजडीडीओ को राशि नहीं दिये जाने पर उनके द्वारा वेतन निकासी में अनायास विलंब लगाया जा रहा है. यह आरोप डीइओ अशोक कुमार द्वारा लगाये गये शिक्षा जनता दरबार में एक सोवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने संबंधित डीपीओ पर लगाया. हथुआ प्रखंड के राजकीय अनंत मध्य विद्यालय, बरईपट्टी के सेवानिवृत्त हेडमास्टर योगेंद्र प्रसाद राय ने शिक्षा जनता दरबार में आवेदन देते हुए कहा कि डीडीओ (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) सुरेंद्र चौधरी कन्या मध्य विद्यालय, हथुआ द्वारा उनको रुपये नहीं दिये जाने के कारण उनके वेतन निकासी में जान-बूझ कर विलंब किया जा रहा है. इसको लेकर डीइओ ने संबंधित डीडीओ द्वारा मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप में उनसे स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनका वेतन स्थगित करने का आदेश दिया है. वहीं दूसरी तरफ बरौली प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, फतेहपुर की शिक्षिका सुस्मिता कुमारी तथा उनके पिता स्व बादशाह प्रसाद का वेतन भुगतान भी लंबित है. इसको लेकर शिक्षिका ने शिक्षा जनता दरबार में आवेदन दिया है. डीइओ ने शिक्षिका तथा उनके पिता (शिक्षक) का वेतन भुगतान करने का आदेश संबंधित लिपिक को दिया. आदेश के अनुसार संबंधित लिपिक सुरेश चौधरी का वेतन उस समय तक स्थगित रहेगा, जब तक शिक्षिका व उनके स्वर्गवासी पिता (शिक्षक) का वेतन भुगतान नहीं हो जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन