दो डॉक्टरों के भरोसे नशामुक्ति केंद्र

दो डॉक्टरों के भरोसे नशामुक्ति केंद्र फोटो – 6 – नशामुक्ति केंद्र पर नशेड़ी की काउंसेलिंग करते डॉक्टरसंवाददाता, गोपालगंजपूर्ण शराबबंदी लागू हो गयी, पर नशामुक्ति केंद्र 24 घंटे कैसे चलेगा इसकी तैयारी अभी तक नहीं की गयी है. सबसे अधिक जरूरत इसे ठीक करने की है. केंद्र में अभी दो चिकित्सकों की तैनाती की गयी […]
दो डॉक्टरों के भरोसे नशामुक्ति केंद्र फोटो – 6 – नशामुक्ति केंद्र पर नशेड़ी की काउंसेलिंग करते डॉक्टरसंवाददाता, गोपालगंजपूर्ण शराबबंदी लागू हो गयी, पर नशामुक्ति केंद्र 24 घंटे कैसे चलेगा इसकी तैयारी अभी तक नहीं की गयी है. सबसे अधिक जरूरत इसे ठीक करने की है. केंद्र में अभी दो चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. इन चिकित्सकों के पास दूसरे विभागों का भी काम रहता है. ऐसे में अचानक आठ-दस मरीजों आ जाने पर दिक्कत हो सकती है. अभी तक सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती नहीं की गयी है. चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सुरक्षा प्रहरी का काम कर रहे हैं. बुधवार को भी मीरगंज से एक आये 38 वर्षीय व्यक्ति की काउंसिलिंग की गयी. ग्रेड के अनुसार 11 अंक तय किया गया. उस व्यक्ति ने बताया कि मैं नशा छोड़ना चाहता हूं, पर छूटती ही नहीं है. वहीं, पूर्व से भरती एक मरीज की जांच मेडिकल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ इम्तेयाज ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










