नौंवी के बिना एसेस्मेंट नहीं शुरू होगा दसवीं का सेशन

Published at :06 Apr 2016 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
नौंवी के बिना एसेस्मेंट नहीं शुरू होगा दसवीं का सेशन

नौंवी के बिना एसेस्मेंट नहीं शुरू होगा दसवीं का सेशनइसी महीने 16.50 लाख छात्र-छात्राओं का होगा एसेस्मेंट टेस्ट, तय होगी ग्रेडिंगकिसी विषय में कमजोर बच्चों पर 10वीं में दिया जायेगा विशेष ध्यानएक्स्ट्रा क्लासेस के जरिये सेशन की देरी की होगी भरपायीसंवाददाता, पटना नौंवी क्लास के छात्र-छात्राओं की एसेसमेंट परीक्षा इसी महीने ली जायेगी और उन्हें […]

विज्ञापन

नौंवी के बिना एसेस्मेंट नहीं शुरू होगा दसवीं का सेशनइसी महीने 16.50 लाख छात्र-छात्राओं का होगा एसेस्मेंट टेस्ट, तय होगी ग्रेडिंगकिसी विषय में कमजोर बच्चों पर 10वीं में दिया जायेगा विशेष ध्यानएक्स्ट्रा क्लासेस के जरिये सेशन की देरी की होगी भरपायीसंवाददाता, पटना नौंवी क्लास के छात्र-छात्राओं की एसेसमेंट परीक्षा इसी महीने ली जायेगी और उन्हें ग्रेडिंग भी दी जायेगी. इस परीक्षा के बाद ही 10वीं का सेशन शुरू होगा. शिक्षा विभाग का दावा है कि एसेसमेंट के बाद इसी महीने से 10वीं क्लास का नया सत्र शुरू हो जायेगा. नौंवी क्लास में करीब 16.50 लाख छात्र-छात्राएं हैं, जिन्हें एसेसमेंट परीक्षा से गुजरना होगा. हालांकि नौंवी की परीक्षा में किसी छात्र-छात्रा को रोका नहीं जायेगा. सभी की ए, बी व सी ग्रेडिंग की जायेगी. ग्रेडिंग के अनुसार ही वे 10वीं क्लास में जायेंगे, जिसमें शिक्षकों को पहले से मालूम होगा कि कौन छात्र-छात्रा किस विषय में कमजोर हैं. किसी विषय में कमजोर छात्रों को 10वीं क्लास में विशेष ध्यान दिया जायेगा. गणित, विज्ञान या फिर दूसरे विषय में कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए एक्स्ट्रा क्लास की भी व्यवस्था की जायेगी. साथ ही 10वीं के सेशन में जो भी देरी होगी, उसकी भरपायी एक्स्ट्रा क्लास के जरिये की जायेगी. हो सकती है समस्या :- शिक्षा विभाग का दावा है कि इसी महीने नौंवी का एसेसमेंट टेस्ट और ग्रेडिंग का काम पूरा हो जायेगा. लेकिन, इसमें देरी होने की भी संभावना है. अभी मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन पांच अप्रैल से चल रहा है, जो 22 अप्रैल तक चलेगा. इसमें कई हाइस्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. ऐसे में मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद ही नौंवी के एसेसमेंट टेस्ट की उम्मीद है. विभाग के पास महीने के अंतिम आठ दिनों में एसेसमेंट टेस्ट, उसका मूल्यांकन और 10वीं का सत्र शुरू करने की चुनौती होगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद सिंह रंजन ने कहा कि इसी महीने नौंवी का एसेसटमेंट टेस्ट लिया जायेगा. बिना टेस्ट के 10वीं का सेशन शुरू नहीं किया जायेगा. एसेसमेंट के जरिये छात्र-छात्राओं की क्षमता को देखा जायेगा. उसी आधार पर अगली क्लास में उन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन