डिजिटल इंडिया में बेहतर कार्य के लिए सम्मनित होंगे गोपालगंज के डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:37 PM
डिजिटल इंडिया में बेहतर कार्य के लिए सम्मनित होंगे गोपालगंज के डीएम दिल्ली में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री करेंगे सम्मानित बिहार में गोपालगंज को मिला है दूसरा स्थान फोटो न. 28 डीएम राहुल कुमार संवाददाता, गोपालगंज डिजिटल इंडिया सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोपालगंज के डीएम राहुल कुमार को सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान केंद्रीय […]
डिजिटल इंडिया में बेहतर कार्य के लिए सम्मनित होंगे गोपालगंज के डीएम दिल्ली में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री करेंगे सम्मानित बिहार में गोपालगंज को मिला है दूसरा स्थान फोटो न. 28 डीएम राहुल कुमार संवाददाता, गोपालगंज डिजिटल इंडिया सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोपालगंज के डीएम राहुल कुमार को सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद के द्वारा दिया जायेगा. गोपालगंज के डीएम राहुल कुमार के अलावा जिला सूचना पदाधिकारी रवि बांदी को भी ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जायेगा. दरअसल पूरे देश में एक जुलाई से लेकर सात जुलाई, 2015 को डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाया गया था. इसके तहत देश के सभी जिलों को डिजिटल के विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक करना था. गोपालगंज जिला प्रशासन द्वारा भी जिले में क्विज सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस एक्टिविटी को डिजिटललाकरडॉटजीओवी पर अपलोड किया गया था. बता दें की डिजिटल इंडिया सप्ताह में पूरे प्रदेश में सारण को पहला स्थान, गोपालगंज और पूर्णिया को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है. डीआइओ रवि बंदी ने प्रभात खबर को बताया की केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा सभी राज्यों के बेस्ट तीन-तीन जिलों को ट्राॅफी और नकद रुपये देकर सम्मानित किया जायेगा. यह आयोजन जनवरी में नयी दिल्ली में किया जायेगा. बहरहाल सम्मान की घोषणा होते ही सोशल मीडिया में गोपालगंज के डीएम और उनकी टीम को बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










