मुख्यमंत्री के सात नश्चिय की समीक्षा जिला और मुख्य सचिव के स्तर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 7:55 PM
मुख्यमंत्री के सात निश्चय की समीक्षा जिला और मुख्य सचिव के स्तर पर संवाददाता, पटनासुशासन के कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के सात निश्चय की समीक्षा जिला और मुख्य सचिव के स्तर पर होगी. मुख्यमंत्री के सुशासन के कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी संकल्प में बताया गया […]
मुख्यमंत्री के सात निश्चय की समीक्षा जिला और मुख्य सचिव के स्तर पर संवाददाता, पटनासुशासन के कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के सात निश्चय की समीक्षा जिला और मुख्य सचिव के स्तर पर होगी. मुख्यमंत्री के सुशासन के कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी संकल्प में बताया गया है कि विकसित बिहार के लिए सात निश्चय, कृषि रोड मैप, मानव विकास मिशन,, कौशल विकास मिशन, आधारभूत संरचना और औद्योगिक प्रोत्साहन के कार्यक्रम और अन्य संकल्पों के लिए बिहार विकास मिशन का गठन किया जायेगा. विभागीय प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निश्चयों, कार्यक्रमों और संकल्पों के मिशन मोड में कार्यक्रम, मॉनीटरिंग और परामर्श के लिए ही बिहार विकास मिशन की स्थापना का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर इन कार्यक्रमों की जांच जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम क्रियान्यवयन समिति द्वारा किया जायेगा. वहीं सभी जिलों के डीएम संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ कार्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा करेंगे. संबंधित जिलों के डीएम विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जानकारी प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखेंगे. वहीं मुख्य सचिव अपने स्तर पर सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और डीजीपी के साथ नियमित रूप से कार्यक्रमों की समीक्षा कर इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










