गोपालगंज में ई-शिक्षाकोष अपडेट में बड़ी लापरवाही, 9,430 शिक्षकों का डाटा अब भी अधूरा

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
शिक्षा भवन, गोपालगंज

शिक्षा भवन, गोपालगंज

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 9,430 शिक्षकों की प्रोफाइल अब भी अधूरी है. मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने बीईओ और प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News (विकास दुबे की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डाटा अपडेट कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है. विभागीय समीक्षा में यह सामने आया है कि जिले के करीब 9 हजार 430 शिक्षकों का प्रोफाइल अब भी पूरी तरह अपडेट नहीं हो सका है. शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

डीईओ ने जारी किए कड़े निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी शिक्षक की प्रोफाइल अधूरी नहीं रहनी चाहिए. सभी आवश्यक विवरण समय पर इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपडेट किए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि पता संबंधी जानकारी केवल नियुक्ति के समय जमा किए गए निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर ही अपलोड की जाए.

रोजाना हो रही मॉनिटरिंग

शिक्षा विभाग की ओर से इ-शिक्षाकोष पोर्टल की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है. जिन शिक्षकों का डाटा पूरा हो चुका है, उन्हें अपडेटेड सूची में शामिल किया जा रहा है. वहीं अधूरी जानकारी वाले शिक्षकों की अलग सूची तैयार कर सभी प्रखंडों और विद्यालयों को भेजी जा रही है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब इस प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है और प्रगति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

बीईओ और प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी तय

डीईओ ने स्पष्ट कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया की सीधी जिम्मेदारी बीईओ और प्रधानाध्यापकों की होगी. सभी विद्यालयों में शिक्षकों की प्रोफाइल की गहन जांच कर तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है.

लंबित डाटा को लेकर विभाग चिंतित

जिले में 9 हजार 430 शिक्षकों का डाटा अब भी लंबित रहना विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में अधूरा डाटा न केवल सिस्टम की पारदर्शिता को प्रभावित करता है, बल्कि विभागीय कार्यों की गति पर भी असर डाल सकता है.

पारदर्शी व्यवस्था के लिए जरूरी कदम

डीईओ योगेश कुमार ने कहा कि इ-शिक्षाकोष पर सभी शिक्षकों का सही और पूर्ण डाटा दर्ज होने से वेतन भुगतान, स्थानांतरण, सेवा पुस्तिका संधारण, प्रशिक्षण और अवकाश स्वीकृति जैसे कार्य अधिक पारदर्शी और सरल हो जाएंगे. उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन