12 जिलों के राजकीय नलकूपों से किसानों को मिलेगा भरपूर पानी, खर्च होंगे 3.67 करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 6:25 PM
12 जिलों के राजकीय नलकूपों से किसानों को मिलेगा भरपूर पानी, खर्च होंगे 3.67 करोड़ पटना, शिवहर, नालंदा, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, शेखपुरा, छपरा, मोतिहारी और आरा जिला हैं शामिलआरा, शेखपुरा और कैमूर में सर्वाधिक 84 राजकीय नलकूप हैं खराब कई राजकीय नलकूप महज मोटर जलने के कारण पड़े हैं बंद पहले चालू होंगे मोटर जलने […]
12 जिलों के राजकीय नलकूपों से किसानों को मिलेगा भरपूर पानी, खर्च होंगे 3.67 करोड़ पटना, शिवहर, नालंदा, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, शेखपुरा, छपरा, मोतिहारी और आरा जिला हैं शामिलआरा, शेखपुरा और कैमूर में सर्वाधिक 84 राजकीय नलकूप हैं खराब कई राजकीय नलकूप महज मोटर जलने के कारण पड़े हैं बंद पहले चालू होंगे मोटर जलने और तकनीकी फाल्ट की वजह से बंद नलकूप 12 जिलों में राजकीय नलकूपों से 6. 81 लाख हेक्टेयर में होगी खरीफ सिंचाई संवाददाता, पटना 12 जिलों के राजकीय नलकूप अब बालू-मिट्टी नहीं उगलेंगे. लघु जल संसाधन विभाग ने बीमार पड़े राजकीय नलकूपों को दुरुस्त करने का काम अभी से ही शुरु कराने का निर्णय लिया है. किसानों को खरीफ सिंचाई का कोई संकट न झेलना पड़े, इसके लिए विभाग ने 12 जिलों के राजकीय नलकूपों को दुरुस्त करने के लिए 3.67 करोड़ की स्वीकृति देने में कोई विलंब नहीं किया है. लघु जल संसाघन विभाग ने पटना, शिवहर, नालंदा, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, शेखपुरा, छपरा, मोतिहारी और आरा के बीमार राजकीय नलकूपों का पांच-से-छह माप में पूर्ण मरम्मत कराने का लक्ष्य 12 जिलों के अभियंताओं को दिया है. सूबे के आरा, शेखपुरा और कैमूर में सर्वाधिक 84 राजकीय नलकूप खराब हैं. शेखपुरा के 44. आरा के 25 और कैमूर के 15 राजकीय नलकूप बालू-मिट्टी उगल रहे हैं. कई राजकीय नलकूप महज मोटर जलने के कारण बंद पड़े हैं. 12 जिलों के राजकीय नलकूप, जो अत्यंत जर्जर हो चुके हैं, विभाग उसे चालू कराने के लिए मोटर व अन्य उपकरणों की खरीद भी करेगा. यही नहीं, पिछले वर्ष राजकीय नलकूपों की मरम्मत में एकरारनामा से अधिक राशि खर्च करने वाले संवेदकों के बकाये का भी भुगतान करने का भी प्रावधान किया गया है. पटना, शिवहर, नालंदा, औरंगाबाद, बक्सर, छपरा और मोतिहारी के अधिकतर राजकीय नलकूप तो महज मोटर जलने और तकनीकी फाल्ट की वजह से बंद हैं. लघु जल संसाधन विभाग ने ऐसे राजकीय नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर पहले चरण में चालू कराने का अपने अभियंताओं को टॉस्क दिया है. दूसरे चरण में आरा, शेखपुरा और कैमूर के जर्जर नलकूपों का जीर्णोद्धार का काम होगा. राजकीय नलकूपों के चालू होने से 12 जिलों के 6. 81 लाख हेक्टेयर में किसानों को इस बार खरीफ सिंचाई का संकट नहीं झेलना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










