बसपा की नयी कमेटी में मिलेगा मौका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 6:25 PM

विज्ञापन

बसपा की नयी कमेटी में मिलेगा मौका गोपालगंज. बसपा की नयी कमेटी में युवाओं और महिलाओं को मौका मिलेगा. बसपा के जिला अध्यक्ष रवि रंजन की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सेक्टर कमेटी एवं विधानसभा स्तर पर बनायी गयी स्थानीय कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में 22 दिसंबर को होनेवाली […]

विज्ञापन

बसपा की नयी कमेटी में मिलेगा मौका गोपालगंज. बसपा की नयी कमेटी में युवाओं और महिलाओं को मौका मिलेगा. बसपा के जिला अध्यक्ष रवि रंजन की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सेक्टर कमेटी एवं विधानसभा स्तर पर बनायी गयी स्थानीय कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में 22 दिसंबर को होनेवाली संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की यह पहली बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भरत बीन, प्रदेश प्रभारी गोरख प्रसाद, रवि कुशवाहा, प्रदेश सचिव चंद्रीप राम शामिल होंगे. बैठक में विजय गुप्ता, मैनेजर राम, जय हिंद प्रसाद, नेयाज अहमद, सदमा अली, राजेंद्र राम, राजेंद्र रावत, सुनील कुशवाहा, किशन कुमार, प्रदीप चौहान, राजू यादव, प्रदीप कुशवाहा, महेश राम, रवि रंजन, रघुनाथ श्रीवास्तव, हरिकेश राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन