पत्नी से बात करते करते रबर डैम में गिरा, शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 8:16 PM
फल्गु नदी पर सीता कुंड के समीप बने रबर डैम में बुधवार की देर रात डूब जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.
मानपुर. फल्गु नदी पर सीता कुंड के समीप बने रबर डैम में बुधवार की देर रात डूब जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. स्थानीय थाने की पुलिस ने रबर डैम से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्ता मस्जिद निसार होटल के बगल का रहनेवाले 35 वर्षीय मोहमद जसीम के रूप में की. इसके बाद उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गयी. मृतक की पत्नी ने बताया कि वह नशा करने वाला था. फोन पर बुधवार की रात लगभग 10 बजे पूछा कि घर कब लौट रहे हैं तो उसने बताया था कि जल्द आ रहा. जब दूसरी बार फोन किया तो बताया कि अभी मुझे पता नही मैं किधर जा रहा हूं. खाली पानी ही पानी मिल रहा है. इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा. पत्नी ने पुलिस को बताया कि ज्यादा नशा करने के कारण पानी में डूब गया. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से मिले आवेदन पर यूडी एफआइआर दर्ज की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










