गयाजी में सरकारी टीचर की निर्मम हत्या, पैर बांध कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

सांकेतिक तस्वीर

Gayaji News: गया जिले में एक सरकारी शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेलागंज और चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच मिले शव के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News:
बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बेखौफ अपराधी एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गयाजी के बेलागंज का है. जहां बेखौफ अपराधियों ने सरकारी टीचर की हत्या शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव

जानकारी के अनुसार बेलागंज और चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात करीब दो बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

सरकारी स्कूल में शिक्षक थे मृतक

मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद खैरूउद्दीन के रूप में हुई है. बताया गया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान में वह नगर निगम वार्ड संख्या 48 के पठान टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शिक्षा दे रहे थे.

पैर गमछे से बंधा मिला

पुलिस के अनुसार शव मिलने के दौरान मृतक के दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे. इस स्थिति ने हत्या की आशंका को और मजबूत कर दिया है. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल शिक्षक की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. बेलागंज पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: 9 साल तक चला केस, फिर छेड़छाड़ और लूटकांड के सभी आरोपी हुए बरी, अदालत का बड़ा फैसला

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन