गया इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक छात्रों का दीक्षारंभ समारोह, पढ़ाई के साथ अनुशासन और नवाचार पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन

दीक्षारंभ समारोह में नव नामांकित बीटेक छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य व उपस्थित शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया अभियंत्रण महाविद्यालय ने बीटेक सत्र 2026-30 के लिए नवनामांकित छात्रों के हेतु दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक प्रणाली, सुविधाओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था. प्राचार्य ने छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया.

विज्ञापन

गया इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सत्र 2026-30 के नवनामांकित छात्रों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं तथा तकनीकी एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था.

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रथम प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है.

प्राचार्य ने दी संस्थान की सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्वारका दास नीमा ने संस्थान में हुए विकास कार्यों, शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को शोध, नवाचार, उद्योग और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है. इसके साथ ही उन्होंने संस्थान की मान्यता प्राप्त करने की दिशा में चल रही तैयारियों के बारे में भी अवगत कराया.

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया.

छात्रों में दिखा उत्साह

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों और शिक्षकों ने अपने-अपने विभागों, पाठ्यक्रमों, प्रयोगशालाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी. इस दीक्षारंभ समारोह के माध्यम से नवनामांकित विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की कार्यप्रणाली को समझते हुए पूरे उत्साह और नई ऊर्जा के साथ अपने चार वर्षीय अकादमिक सफर की शुरुआत की.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन