Gaya : पितृपक्ष मेले में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, लिया ‘स्वच्छ हो गयाजी’ का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान संकल्प लेते अधिकारी,जनप्रतिनिधि व कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में पितृपक्ष मेले की तैयारियों के बीच नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर है. मेयर और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. सभी ने 'स्वच्छ हो गयाजी' का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

पितृपक्ष मेला में सफाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए नगर निगम ने तैयारी और तेज कर दी है. रविवार को अवकाश के बाद भी नगर निगम कार्यालय खुला रहा. मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ गगन व सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने सभी सफाई जमादारों के साथ बैठक कर मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की.

विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर विशेष निर्देश

मेयर ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी पहुंचते हैं. ऐसे में मेला क्षेत्र की स्वच्छता नगर निगम के लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है. इस चुनौती को सफाई कर्मियों की मेहनत और बेहतर समन्वय से पूरा करना है. बैठक के दौरान सभी ने एक स्वर में “स्वच्छ हो गयाजी, स्वच्छ हो पितृपक्ष” का संकल्प लिया.

अधिकारियों की सख्त चेतावनी

नगर आयुक्त ने कहा कि मेला के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी जमादार अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार निगरानी करें.

Also Read : वजीरगंज स्टेशन पर कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों के ठहराव की मांग, सांसद प्रतिनिधि ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

पहचान से जुड़ा आयोजन

सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां की व्यवस्था को देखते हैं. ऐसे में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन