वजीरगंज स्टेशन पर कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों के ठहराव की मांग, सांसद प्रतिनिधि ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वजीरगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने गहलौर और तपोवन जैसे पर्यटन स्थलों का हवाला देते हुए कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी और कोडरमा वैशाली फास्ट मेमू ट्रेन का वजीरगंज में ठहराव कराने की मांग की है.

विज्ञापन

वजीरगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्थानीय स्तर पर मांग तेज हो गई है. सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने वजीरगंज स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके.

विज्ञापन
वजीरगंज रेलवे स्टेशन और केन्द्रीय मंत्री को लिखा गया पत्र
वजीरगंज रेलवे स्टेशन और केन्द्रीय मंत्री को लिखा गया पत्र

पत्र में कहा गया है कि वजीरगंज बाजार और उसके आसपास घनी आबादी बसी हुई है, जिसके कारण प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों से सफर करने के लिए मजबूर होकर गया या पहाड़पुर स्टेशन की ओर जाने को विवश होते हैं. इससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

पर्यटन स्थलों से जुड़ा है क्षेत्र का महत्व

सांसद प्रतिनिधि ने पत्र में इस बात पर विशेष प्रकाश डाला है कि पर्वत पुरुष 'बाबा दशरथ मांझी' का जन्मस्थल गहलौर, हड़ाही स्थान, ऐतिहासिक कुर्किहार और प्रसिद्ध तपोवन जैसे रमणीक और धार्मिक पर्यटन स्थल इसी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं.

इन ऐतिहासिक स्थलों को देखने और आने-जाने वाले यात्रियों तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए वजीरगंज स्टेशन से होकर कई ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन इन ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

इन ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

जनहित और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य रूप से निम्नलिखित ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है:

  • ट्रेन संख्या 13233 (अप) एवं 13234 (डाउन): कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 63383 (डाउन) एवं 63384 (अप): कोडरमा-वैशाली फास्ट मेमू ट्रेन

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि इन ट्रेनों का ठहराव वजीरगंज स्टेशन पर सुनिश्चित कर दिया जाता है, तो इससे न केवल आम नागरिकों और दैनिक यात्रियों की बरसों पुरानी समस्या दूर होगी, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

सांसद प्रतिनिधि ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए इन ट्रेनों के ठहराव की दिशा में अविलंब आवश्यक पहल की जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन