सदर अस्पताल: रविवार को मिलेगी इमरजेंसी सेवा, अस्पताल जाने से पहले चेक करें डॉक्टरों की शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल: रविवार को मिलेगी इमरजेंसी सेवा, अस्पताल जाने से पहले चेक करें डॉक्टरों की शिफ्ट

जेपीएन अस्पताल.

जेपीएन सदर अस्पताल में रविवार की छुट्टी के दिन भी मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. जेपीएन सदर अस्पताल में रविवार की छुट्टी के दिन भी मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. मरीजों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी वार्ड के लिए रविवार का विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. प्रबंधन ने सुनिश्चित किया है कि छुट्टी के दिन भी मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. इसके लिए इमरजेंसी वार्ड में तीनों शिफ्ट (24 घंटे) के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. इसके अलावा, किसी भी अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी या भीड़ को संभालने के लिए एक डॉक्टर को ‘रिजर्व’ मोड में भी रखा गया है.

इमरजेंसी वार्ड डॉक्टरों की शिफ्ट

शिफ्ट का समयड्यूटी पर तैनात डॉक्टर
सुबह की शिफ्ट (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह
दोपहर की शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक)डॉ. आदिल इमाम
नाइट शिफ्ट (रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)डॉ. दीपक कुमार मौर्या

रिजर्व डॉक्टर

  • डॉ. हेमंत कुमार (विशेष आपातकालीन परिस्थिति के लिए ऑन-कॉल उपलब्ध रहेंगे).
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन