गयाजी में चक धूम-धूम समर कैंप में बच्चों का धमाल, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई कबड्डी, डांस रेस में दिखा गजब का उत्साह

समर कैंप में मौजूद बच्चे
Gayaji News: गयाजी स्थित किलकारी बिहार बाल भवन में आयोजित “चक धूम-धूम समर कैंप–2026” बच्चों के उत्साह और ऊर्जा से गुलजार है. समर कैंप में कबड्डी विधा का शुभारंभ पारंपरिक भूमि पूजन के साथ किया गया.
गयाजी से हरिवंश कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी स्थित किलकारी बिहार बाल भवन में आयोजित “चक धूम-धूम समर कैंप–2026” बच्चों के उत्साह और ऊर्जा से गुलजार है. समर कैंप में कबड्डी विधा का शुभारंभ पारंपरिक भूमि पूजन के साथ किया गया. खेल, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर इस आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ कबड्डी प्रशिक्षण
समर कैंप में कबड्डी विधा से जुड़े बच्चों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ खेल मैदान का भूमि पूजन किया. इसके बाद कबड्डी प्रशिक्षण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई. बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया.
खो-खो, एथलेटिक्स और खेल प्रतियोगिताओं में दिखा दम
दिनभर खेल परिसर में बच्चों की चहल-पहल बनी रही. कबड्डी के अलावा खो-खो, एथलेटिक्स और अन्य खेल गतिविधियों में भी बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया. प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने खेलों की तकनीक सीखी और टीम भावना, अनुशासन तथा खेल कौशल को मजबूत करने का अभ्यास किया.
डांस रेस बनी बच्चों की पहली पसंद
समर कैंप के अंतर्गत आयोजित फन गेम्स बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने. आज आयोजित “डांस रेस” में बच्चों ने जमकर भागीदारी निभाई. संगीत की धुनों पर दौड़ और नृत्य का अनोखा मेल बच्चों को खूब पसंद आया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था.
खेलों से विकसित होती है नेतृत्व और आत्मविश्वास की भावना
इस अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं. खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होती है. उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
बच्चों के सर्वांगीण विकास का मंच बना किलकारी
सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों, फन गेम्स और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही किलकारी का मंच बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
गर्मी की छुट्टियों में सीखने और मनोरंजन का अनोखा संगम
“चक धूम-धूम समर कैंप–2026” बच्चों के लिए सिर्फ मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का भी बड़ा मंच बन रहा है. खेल और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चे नई ऊर्जा और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
Also Read: गयाजी में सरकारी टीचर की निर्मम हत्या, पैर बांध कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










