मनोरमा ने किया सरेंडर, भेजी गयीं सेंट्रल जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2016 4:48 AM

विज्ञापन

गया : गया शहर में एपी कॉलोनी स्थित मकान से अंगरेजी शराब बरामद होने के मामले में फरार चल रहीं विधान पार्षद (एमएलसी) मनोरमा देवी ने आखिर मंगलवार की सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया. करीब 10 दिनों तक पुलिस को छकाने के बाद एमएलसी ने गया कोर्ट के एसीजेएम (चतुर्थ) संजय कुमार झा […]

विज्ञापन

गया : गया शहर में एपी कॉलोनी स्थित मकान से अंगरेजी शराब बरामद होने के मामले में फरार चल रहीं विधान पार्षद (एमएलसी) मनोरमा देवी ने आखिर मंगलवार की सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया. करीब 10 दिनों तक पुलिस को छकाने के बाद एमएलसी ने गया कोर्ट के एसीजेएम (चतुर्थ) संजय कुमार झा की कोर्ट में सरेंडर करने के साथ जमानत अर्जी भी दाखिल की. याचिका को अस्वीकृत करते हुएकोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इसके बाद एमएलसी को गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया.जेल भेजने के दौरान वकील ने उनकी तबीयत खराब होने की

बात कही.

मनोरमा ने किया सरेंडर, भेजी…

इस पर जेल में मौजूद चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. साथ ही, मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसीयू को भी अलर्ट रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर एमएलसी का इलाज किया जा सके. उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार की रात (सात मई) गया शहर के पाइप व्यवसायी श्यामसुंदर सचदेवा के बेटे आदित्य सचदेवा की हत्या कर दी गयी थी. इस घटना के मुख्य आरोपित एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की टोह में एपी कॉलोनी स्थित एमएलसी के घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को अंगरेजी शराब की कई बोतलें मिली थीं. इस मामले में उत्पाद विभाग ने मनोरमा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस भी मनोरमा देवी को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी थी. इस दौरान कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था. इश्तेहार चिपकाया गया था व कुर्की जब्ती की भी तैयारी की जा रही थी. इसी बीच, मंगलवार की सुबह एमएलसी ने गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट परिसर से जेल जाने के वक्त एमएलसी ने कहा कि वह शराब का सेवन नहीं करती हैं व उनके घर से शराब बरामद नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तबीयत खराब होने की शिकायत पर जेल के डॉक्टरों ने किया चेकअप

एपी कॉलोनी स्थित मकान से शराब के मामले में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन