घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 14 May 2026 5:01 PM

विज्ञापन

घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन

फोटो-गया गुरुआ 3-आग लगने से मकान जलकर राख प्रतिनिधि, गुरुआ गुरुआ थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में मंगलवार को अशोक कुमार के घर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़ा एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वार्ड सदस्य पंकज कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना में करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. आग की चपेट में आने से घर में बंधा गाय का बछड़ा भी झुलस गया, जिससे पशुपालक परिवार काफी चिंतित हैं. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन