गया में मंगलसूत्र खोने पर नवविवाहिता की हत्या, 12 दिन पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन

मृतका की शादी की तस्वीर

Gaya News: जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के 13 दिन बाद ही विवाहिता ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya News: (कोंच से श्रीनिवास) जिले के कोच थाना क्षेत्र के मंझियामा गांव में शादी के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान परैया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी शिव पासवान की 20 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

मायके पक्ष ने पति अमित कुमार, सास-ससुर समेत अन्य ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार गीता की शादी 30 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. घटना वाली रात गीता अपने पति और परिवार के साथ इच्छापुर मेले से लौटी थी.

मंगलसूत्र खोने पर विवाहिता की हत्या

आरोप है कि घर लौटने के बाद मंगलसूत्र खो जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ.मायके पक्ष का कहना है कि इसी बात पर गीता के साथ मारपीट की गई और सास ने जान से मारने की धमकी दी थी. कुछ देर बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली.

परिजनों ने क्या कहा?

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि डंडे के सहारे गला दबाकर हत्या की गई. घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव को ठिकाने लगाने की तैयारी होने का भी आरोप लगाया. हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार मिले. कोच थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read: गया में तेज आंधी में स्टेट हाईवे पर गिरे दर्जनों पेड़, यातायात ठप, कई इलाकों में बिजली गुल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन