गया में तेज आंधी में स्टेट हाईवे पर गिरे दर्जनों पेड़, यातायात ठप, कई इलाकों में बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन

संकेतिक तस्वीर

जिले में बीती रात आए तेज आंधी-पानी ने स्टेट हाईवे पर भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं के कारण हाईवे किनारे लगे दर्जनों से अधिक पेड़ सड़क पर गिर पड़े.

विज्ञापन

Gaya News:(बाराचट्टी से सुनील कुमार) जिले में बीती रात आए तेज आंधी-पानी ने स्टेट हाईवे पर भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं के कारण हाईवे किनारे लगे दर्जनों से अधिक पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा. कई छोटे वाहन जाम में फंसे रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज आंधी में गिरे कई पेड़

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया. आंधी के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. लोगों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में कमजोर पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है.

कई इलाकों में बिजली गुल

बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रात आई तेज आंधी और वर्षा के बाद से बिजली गुल है. बिजली गुल होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी. सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्ज न होने के कारण हुई.

हल्की बारिश में बाधित हुई बिजली

उपभोक्ताओं का कहना है कि हल्की आंधी और वर्षा में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है. इसका कारण जर्जर विद्युत तार का होना बताया जाता है. बाधित हुई आपूर्ति को विद्युत कर्मी दुरुस्त करने में लगे हैं.

Also Read: मरीज के लिए आधी रात को खुला गया एयरपोर्ट, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन