तेज आंधी-तूफान से पेड़ गिरे, 10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
तेज आंधी-तूफान से पेड़ गिरे, 10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के कारण बुधवार की रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गयी है. कब्रिस्तान व तेतरिया गांव के समीप सड़क किनारे लगे हरा-भरे पेड़ अचानक गिर पड़े, जिसकी चपेट में बिजली तार आ गये. इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. ग्रामीणों को करीब 10 घंटे तक अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी. बिजली बाधित रहने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग व अन्य आवश्यक कार्यों में काफी परेशानी हुई. इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम सक्रिय हो गयी. विभाग के कनीय अभियंता रामकृष्ण मनी ने बताया कि सुबह होते ही कर्मियों को मौके पर भेजा गया. पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया गया है. इसके बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन