गया जी : बारिश नहीं होने से परैया में सूखे जैसे हालात, कृषक संघ ने सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : मानसून की दगाबाजी ने परैया प्रखंड को सूखे की चपेट में ले लिया है. बारिश न होने से किसानों की आधी से अधिक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे उनमें हाहाकार मचा है. इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर, कृषक संघ ने प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : इस वर्ष मानसून की दगाबाजी और बारिश न होने से परैया प्रखंड में सूखे जैसे हालात बन गये हैं. पानी के अभाव में किसानों के आधे से अधिक बिचड़े सूखकर बर्बाद हो चुके हैं, जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कृषक संघ परैया के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी को आवेदन सौंपकर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की.

विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से डॉ मनोज कुमार ने कहा कि परैया में खेती पूरी तरह वर्षा और नदियों पर आश्रित है. बारिश न होने से नहरें भी सूखी हैं. कृषक संघ ने बीडीओ से मांग की है कि वे स्थानीय स्थिति की समीक्षा कर जिला प्रशासन को परैया प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की अनुशंसा भेजें, ताकि संकट में घिरे किसानों को सरकारी राहत मिल सके.

ज्ञापन देने में डॉ मनोज कुमार के साथ धनंजय सिंह उर्फ गब्बर सिंह, राकेश शर्मा, विनोद यादव आदि शामिल थे.

Also Read : गया जी : बोरवेल में गिरने के बाद भी हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, NDRF ने ‘अंकुशी’ तकनीक से बचाई जान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन