गया जी में NPS की जानकारी, छोटे कारोबारियों-कारीगरों को पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की पहल
मंच पर बैठे अधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
गया जी के मानपुर पटवा टोली स्थित दुर्गा स्थान परिसर में लघु उद्योग भारती और PFRDA के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमियों और श्रमिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई.
गया जी के मानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटवा टोली में लघु उके मानपुर पटवा टोलीद्योग भारती (बिहार प्रदेश) और पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के संयुक्त तत्वावधान में मानपुर स्थित दुर्गा स्थान परिसर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का बहुत ही सफल आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों तथा स्थानीय वस्त्र उद्योग से जुड़े कुशल कारीगरों और श्रमिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ना था.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री आशीष रोहतगी, अखिल भारतीय सदस्य सुमन शेखर तथा क्षेत्र प्रचार प्रमुख गणेश झा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहीं, PFRDA की ओर से मैनेजर प्रशांत जी, PWC के प्रकाश मिश्रा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नीरज जी एवं यूटीआई (UTI) के मनीष ने उपस्थित उद्यमियों और कामगारों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और अन्य वित्तीय सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

वस्त्र उद्योग की स्थिति और श्रमिकों की सुरक्षा पर चर्चा
बैठक के दौरान मानपुर वस्त्र उद्योग संघ के मुख्य संरक्षक प्रेम नयन, अध्यक्ष सुजीत जी एवं महासचिव फलहारी पटवा, गोपाल पटवा, दुखन पटवा और प्रेम नारायण पटवा ने स्थानीय वस्त्र उद्योग की वर्तमान स्थितियों तथा उद्यमियों एवं श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों को पूरी प्रमुखता के साथ मंच पर रखा.

लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री आशीष रोहतगी ने अपने संबोधन में कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ हैं. ऐसे में इन उद्योगों को चलाने वाले उद्यमियों और उनके साथ दिन-रात मेहनत करने वाले श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. PFRDA के प्रतिनिधि प्रशांत जी ने विस्तार से समझाया कि किस तरह छोटे व्यवसायी और पारंपरिक कारीगर बेहद आसान प्रक्रियाओं के जरिए NPS का लाभ उठाकर अपने भविष्य को पूरी तरह सुरक्षित और सुदृढ़ बना सकते हैं.
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम का समापन वस्त्र उद्योग संघ के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय उद्यमियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के दौरान मानपुर क्षेत्र के कई प्रमुख वस्त्र व्यवसायी, बुनकर एवं समाज के अन्य सम्मानित गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए