गया : एमयू के कुलसचिव पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप को लेकर राजभवन ने वीसी को भेजा पत्र

Updated:
विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय परिसर का मेन गेट.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छात्र जदयू अध्यक्ष के आवेदन पर मगध विवि के कुलसचिव डॉ. मंगलम पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू. राज्यपाल ने कुलपति से मांगी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Magadh University : राज्यपाल के अपर सचिव के हवाले से मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार मंगलम द्वारा कथित रूप से वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए एमयू के कुलपति को पत्र भेजा गया है. इसमें यह कहा गया है कि मगध विवि के छात्र जदयू अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा से प्राप्त आवेदन के आलोक में डॉ मंगलम द्वारा कॉलेज में किये गये भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट सचिवालय को अविलंब उपलब्ध कराया जाये.

विज्ञापन

छात्र जदयू अध्यक्ष के आवेदन पर हुई कार्रवाई

इसमें छात्र जदयू अध्यक्ष द्वारा दिये आवेदन का हवाला दिया गया है. अध्यक्ष द्वारा दिये आवेदन में यह शिकायत की गयी है कि डॉ मंगलम जब कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बर्सर थे , तब उन पर विभिन्न मामलों में तीन करोड़ छह लाख रुपये के वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गयी थी और उस आलोक में कॉलेज के प्राचार्य,बर्सर व अनुभाग पदाधिकारी को उत्तरदायी ठहराया गया था.

राज्यपाल ने कुलपति से मांगी जांच रिपोर्ट

छात्र जदयू अध्यक्ष ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिख कर डॉ मंगलम द्वारा किये गये कथित भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की थी. इसके बाद राज्यपाल के अपर सचिव ने एमयू के कुलपति को पत्र भेजा है व जांच रिपोर्ट मांगा है. इस संबंध में एमयू के कुलसचिव डॉ बीके मंगलम से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया.

गया जी में 4 अपराधियों ने रास्ता रोककर लूटा था चांदी की पायल वाला बैग, 2 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन