गया जी में 4 अपराधियों ने रास्ता रोककर लूटा था चांदी की पायल वाला बैग, 2 गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देतीं ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल
गया जी के नीमचक बथानी में हुई चांदी की पायल और मोबाइल लूट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने लूटी गई पायल, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है. तकनीकी अनुसंधान के दम पर पुलिस को यह सफलता मिली.
गया जी की नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में चांदी के पायल और मोबाइल समेत बैग लूटने के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को पीड़ित किरण ज्वेलर्स से काम कर अपने घर लौट रहा था. बरैनी स्कूल से कुछ आगे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उसे रोककर मोबाइल और काला बैग छीन लिया तथा छबीलापुर की ओर फरार हो गए. लूटे गए बैग में 10 जोड़ी चांदी की पायल थी, जिसका वजन करीब 456 ग्राम बताया गया है.
विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान से दबोचे आरोपी
इस मामले में नीमचक बथानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने चंदन कुमार (निवासी- नेनपुर, थाना छबीलापुर) और राजेश कुमार उर्फ डॉन (निवासी- वीरचैत, थाना राजगीर, दोनों जिला नालंदा) को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार का राजगीर थाना क्षेत्र में पूर्व से दो आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है. इस सनसनीखेज कांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए