शेरघाटी में ट्रैफिक सुधार की तैयारी, जीटी रोड पर अवैध पार्किंग पर रोक और चेरकी रोड पर बैरियर का प्रस्ताव

विज्ञापन

शेरघाटी में शहर विकास एवं यातायात समन्वय संवाद कार्यक्रम में मौजूद एसडीओ जतिन कुमार व अन्य अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के शेरघाटी में शहर विकास और यातायात समन्वय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. SDM जतिन कुमार की अध्यक्षता में ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई और ठोस समाधान के लिए फैसले लिए गए.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के शेरघाटी नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सुगम यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस समाधान को लेकर शहर विकास एवं यातायात समन्वय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

एसडीओ जतिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण, स्ट्रीट वेंडरों और पार्किंग सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. एसडीओ ने चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, जीटी रोड पर अवैध पार्किंग पर रोक लगाने तथा आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती पर चर्चा की.

चेरकी रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए बैरियर लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया. बसों द्वारा जीटी रोड पर पार्किंग कर यात्रियों को बैठाने पर रोक लगाने की मांग भी उठी.

बैठक में मांस-मछली दुकानों, फल-सब्जी मंडी, टोटो एवं बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा समग्र परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने पर चर्चा हुई. रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने चेरकी रोड पर सड़क पर वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम का समाधान करने की मांग रखी.

अधिकारी | Prabhat Khabar Network
विकास एवं यातायात समन्वय संवाद कार्यक्रम में मौजूद एसडीओ जतिन कुमार व अन्य अधिकारी.

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बेतरतीब ई-रिक्शा परिचालन पर नियंत्रण की मांग की. वहीं, फुटपाथी दुकानदारों को विस्थापित करने से पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही गई.

प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

मौके पर मुख्य पार्षद गीता देवी, उपाध्यक्ष तारकेश्वर चौधरी, डीएसपी संदीप कुमार, ईओ ऋचा प्रियदर्शनी, सीओ उषा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी अमित कुमार, पार्षद जितेंद्र सिंह, पवन किशोर, दीनानाथ पांडे, चैंबर अध्यक्ष चंद्रभानु गुप्त, सचिव विनोद गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन