बोधगया में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, गर्दन में लगी चोट; मगध मेडिकल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया के हरली खुर्द गांव में रविवार रात निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में नागेंद्र पासवान नामक युवक को गोली लग गई. गर्दन में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Bodh Gaya Firing : गया के बोधगया थाना क्षेत्र के हरली खुर्द गांव में रविवार को गोलीबारी हुई. घटना रात करीब आठ बजे रात की है. गांव के दो लोगों में किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ. देखते ही देखते बात बढ़ी गई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. घटना में 30 वर्षीय नागेंद्र पासवान को गोली लग गई. गोली उनकी गर्दन को जख्मी करते हुए बाहर निकल गई . गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से घायल नागेंद्र पासवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना डायल 112 को दी गई.

रात में घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी

गोली चलने की सूचना मिलते ही बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं, सिटी एसपी अभिनव भी हरली खुर्द गांव पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. सिटी एसपी ने रात करीब नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की.

विजय यादव से विवाद के बाद चली गोली

सिटी एसपी अभिनव ने बताया कि हरली खुर्द गांव के ही विजय यादव और नागेंद्र पासवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. इसी दौरान विजय यादव द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

निर्माण कार्य से जुड़े हैं घायल नागेंद्र

जानकारी के अनुसार नागेंद्र पासवान घर निर्माण से जुड़े ठेके का काम करते हैं. इसी काम को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और गोली चलाने के पीछे का पूरा कारण पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

फिलहाल नागेंद्र पासवान का इलाज मगध मेडिकल हॉस्पिटल में जारी है. पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन