गया जी में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, बोधगया में 21-22 और शेरघाटी में 23-25 सितंबर को शिविर

विज्ञापन

पासपोर्ट की फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिले के नागरिकों को सुगमता से पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा विशेष मोबाइल वैन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसके तहत 21 से 22 सितंबर तक बीटीएमसी कार्यालय बोधगया और 23 से 25 सितंबर तक शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप लगाया जाएगा.

विज्ञापन

Gaya Passport Seva Camp : पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा गया जिले में दो स्थानों पर पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किए जाएंगे. पहला शिविर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति यानी बीटीएमसी कार्यालय परिसर में 21 से 22 सितंबर तक तथा दूसरा शिविर शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय परिसर में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

यह पहल विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम “पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” का हिस्सा है. इसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं को नागरिकों के और करीब पहुंचाना तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं तक आसान पहुंच को बढ़ावा देना है.

नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

इस मोबाइल वैन शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी.

Also Read : गया जी के खुखड़ी गांव के शैलेन्द्र रूस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

दूर-दराज के क्षेत्रों और आम जनता तक पासपोर्ट सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए प्रशासन और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय या बड़े केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन