गया जी : मानपुर में बुनकर समाज को मिला युवा नेतृत्व, सुजीत कुमार बने वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष अजीत को बधाई देते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानपुर की वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति के नए अध्यक्ष सुजीत कुमार चुने गए हैं. युवा नेतृत्व से बुनकर समाज और उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मानपुर. गया जी के मानपुर बुनकर नगरी पटवा टोली मुहल्ले में रविवार को वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति, मानपुर की आम सभा आयोजित की गयी. सभा में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

विज्ञापन

सर्वसम्मति से सुजीत कुमार चुने गये अध्यक्ष

आम सभा में सर्वसम्मति से पटवा टोली, मानपुर निवासी स्व. बेदनाथ प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार को वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति का अध्यक्ष चुना गया. उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही पटवा टोली सहित पूरे मानपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया.

युवा नेतृत्व से बुनकर समाज को उम्मीद

सभा में मौजूद सदस्यों ने कहा कि सुजीत कुमार युवा, कर्मठ और ईमानदार उद्यमी हैं. सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के वस्त्र उद्योग और बुनकर समाज की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी. उनके मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर बुनकर और विकसित बिहार के संकल्प को मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी गयी.

अध्यक्ष अजीत को बधाई देते लोग | Prabhat Khabar Network
अध्यक्ष अजीत को बधाई देते लोग | Prabhat Khabar Network

गणमान्य लोगों ने दी बधाई

नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुजीत कुमार को कई गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं. इनमें पटवा समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार लाल, बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा तथा नागरिक परिषद के जिला उपाध्यक्ष और मगध बुनकर सेवा समिति, मानपुर के अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा शामिल रहे.

अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, बुनकर बंधुओं और युवा साथियों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुजीत कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. लोगों ने उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

संगठन के विकास पर रहेगा जोर

नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि वे पारदर्शिता, सबका सम्मान, जीवन आसान, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य को अवसर और सम्मान मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किया जायेगा.

वस्त्र उद्योग को मजबूत करने का संकल्प

सुजीत कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बुनकर समाज के हितों और वस्त्र उद्योग के विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी.

ALSO READ : करगहर-सासाराम चौसा पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन