गया जी : जमुई छात्रा मामले के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

जमुई की छात्राओं से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई छात्रा घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का कड़ा धरना प्रदर्शन. दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यकर्ता लामबंद.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गया जी. जमुई में छात्राओं के साथ हुई कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को गया के गांधी मैदान स्थित पांच नंबर गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया. धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि छात्राओं के साथ ऐसी हैवानियत करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में कानून-व्यवस्था को लेकर दिये गये बयान के आलोक में अब उन्हें अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए.

जमुई की छात्राओं से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग | Prabhat Khabar Network
जमुई की छात्राओं से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग | Prabhat Khabar Network

प्रदेश सचिव ने भी कार्रवाई की मांग उठायी

कांग्रेस प्रदेश सचिव रणजीत कश्यप ने कहा कि जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं. उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए.

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने जमुई घटना के आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की.

जमुई की छात्राओं से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग | Prabhat Khabar Network
जमुई की छात्राओं से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग | Prabhat Khabar Network

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विजय कुमार मिट्ठू, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, रणजीत कश्यप, विद्या शर्मा, धर्मेंद्र निराला, सुनील पासवान, राज कपूर गुप्ता, प्रदीप शर्मा, धीरज वर्मा, इंदल पासवान, संजीव सिंह, शंभू शरण सिंह, शिवनाथ प्रसाद, शमी अहमद, ताजुद्दीन, ज्ञानेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

नेताओं के बयान भी किये गये दर्ज

धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत कश्यप का बयान भी लिया गया.

also read: गया: एमयू के कुलसचिव पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप को लेकर राजभवन ने वीसी को भेजा पत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन