गया जी में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले तीन वारंटी ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के हिरासत में अभियुक्त जे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टनकुप्पा थाना पुलिस की कुर्की-जब्ती वारंट निबटारे की कार्रवाई के दौरान तीन वारंटियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : टनकुप्पा थाना पुलिस की ओर से कुर्की-जब्ती वारंट के निबटारे के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान तीन वारंटियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के करिहारा गांव निवासी रामानंद यादव एवं रामदेव यादव के विरुद्ध जीआर संख्या 1385/07 में कुर्की वारंट जारी था. वहीं बादिल बिगहा गांव निवासी वासुदेव चौधरी के खिलाफ कांड संख्या 107/17 में कुर्की की कार्रवाई की जानी थी.

पुलिस टीम जब वारंट का निबटारा करने आरोपितों के घर पहुंची तो तीनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके.

Also Read : गया जी : बोरवेल में गिरने के बाद भी हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, NDRF ने ‘अंकुशी’ तकनीक से बचाई जान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन